लोहे के कील बनाने का उद्योग के बारे में जानें : लोहे के कील का उपयोग की जानकारी आपको बहुत अच्छे से पता होगा। कोई ऐसा शहर नहीं होगा जहां कील की जरूरत नहीं होती होगी। वहीं इसके मैन्युफैक्चरिंग की बात करें तो बहुत ही कम जगहों पर इसकी मैन्युफैक्चरिंग होती है। इस बिज़नेस को शुरू करके आप बढ़िया मुनाफ़ा कमा सकते हैं, तो आइये जानते हैं, इसके मटेरियल, लागत, मार्केटिंग, मशीन, कीमत से जुड़ी सभी बातें।
कील बनाने का बिज़नेस कभी नहीं खत्म होने वाला उद्योग है,हर शहर में इसकी डिमांड है। सिर्फ अगर आप अपने शहर में ही इसकी मार्केटिंग अच्छे से कर लेंगे तो आप लाखों रुपया महीने के कमा सकते हैं। इस उद्योग को आप काफ़ी लम्बे समय चला सकते हैं। इस पोस्ट में आप जानेंगे कि Wire nails manufacturing Business कैसे शुरू किया जा सकता है, कितना लागत आएगा, कच्चा माल कहाँ से लाए, मार्केटिंग कैसे करना है, किस किस प्रकार की मशीन चाहिए और कितनी कीमत है।
manufacturing business ideas in hindi : Wire nails manufacturing Business
मशीन संबंधित कुछ उपयोगी जानकारी
मशीन | उपयोगी जानकारी |
---|---|
शुरुआत के लिए मशीन | Ei N2 |
मशीन की कीमत | 3 लाख |
पूरे सेटअप का खर्चा | 5 लाख |
पूरी कितनी जगह की जरूरत | 1000 sq/ft |
मशीन की गारंटी और वारंटी | 1 – 3 साल |
कच्चा माल कहां मिलेगा | 1. दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) 2. रायपुर (छत्तीसगड) |
पोलिहिंग बेरल ड्रम | 250 kg का 80000 रू. 500 kg का 120000 रू. |
कटर ग्राइंडर | 35000 रू. |
वायर स्टैंड | 6000 रू. |
मशीन के ट्रांसपोर्ट की कीमत | लगभग 20000 रू. 500 किलोमीटर के लिए |
लोहे के कील बनाने का उद्योग की कुल लागत
लोहे की कील बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण रॉ-मेटेरियल की बात अगर करें तो वो है- नेल वायर। जिसकी कीमत 30,000 रू. से 40,000 रू. प्रति टन है। मशीन और सेटिंग में कम से कम 4 से 5 लाख तक की होती है। कुल मिलाकर अगर इस उद्योग को शुरू करने में आपको कम से कम 10 लाख रुपये की लागत आती है। जिसमे इलेक्ट्रिसिटी सेट अप मशीनरी आदि सभी कुछ शामिल होता हैं. एक किलो कील बनाने के लिए कच्ची सामग्री छोड़ के कम से कम 2 रू लागत पड़ती है। इसके अलावा अपने बजट के अनुसार आप इसकी मार्केटिंग पर खर्च कर सकते हैं। आपको 1000 स्क्वायर फिट की आवश्यकता पड़ सकती है।
उद्योग शुरू करने के लिए फैक्ट्री लोकेशन
इस व्यापार में हमें किसी खास तरह की लोकेशन का चयन नहीं करना होता है। माल बनाकर बस सप्लाई करना मुख्य उद्देश्य होगा। जोकि अपने सुबिधा अनुसार कही से भी कर सकते हैं। आपको 1000 स्क्वायर फिट की आवश्यकता पड़ सकती है। बस ध्यान रखें ग्राहक आसानी से आ जाए, उसे आपका बिज़नेस को ढूढ़ने में परेशानी ना हो। वैसे अन्य बिज़नेस के तरह इसमें आपको ये डर नहीं होता की आपके पास नहीं पहुँच पाया तो किसी दूसरे के पास चला जायेगा, अधिकतर इस प्रकार के बिज़नेस किसी भी क्षेत्र में एकलौता होता है।
Read More : बिज़नेस कैसे शुरू करें.जानिए 40 सफल बिज़नेस
लोहे के कील बनाने के लिए रॉ-मेटेरियल
जैसा कि मैंने आपको पहले बताया सबसे महत्वपूर्ण लोहे के कील बनाने के लिए सबसे ज्यादा नेल वायर की आवश्यकता पड़ती है। नेल वायर के उपयोग से ही सभी प्रकार के किलों का निर्माण कर सकते हैं। बस आपको इसमें भी लोहे के कील बनाने के लिए रॉ-मेटेरियल Quality पर ध्यान देना होगा। अच्छे Quality के नेल वायर से आप बढ़िया कील की मनुफैक्टरिंग करेंगे।
अपने उद्योग के आवश्यकता अनुसार इसे अलग-अलग क्रास सेक्शन में खरीद सकते हैं। इसका निर्माण पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और छत्तीसगढ़ के रायपुर में बड़े स्तर पर इसका निर्माण किया जाता है और आप चाहें तो सीधे इन फैक्ट्रियों से भी अपने यहां नेल वायर को मंगवा सकते हैं ! यहाँ से स्टॉक में ये वायर अपने पते पर मंगाया जा सकता है. इसे ऑनलाइन मंगाने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जा सकते हैं.
- https://www.indiamart.com/
- https://www.alibaba.com/
लोहे के कील बनाने वाली मशीन की कीमत
अगर लोहे के कील बनाने वाली मशीन की कीमत की बात करें तो इसके लिए 2 मुख्य प्लेटफार्म हैं, जहाँ आपको बहुत सारे इन मशीन बनाने वाली कंपनी के डिटेल्स मिल जायेंगे। जहाँ आप देखेंगे की बहुत प्रकार के ऑटोमैटिक मशीन मिलेंगे। इस उद्योग की शुरुआत के लिए मेरी माने तो Ei N2 ख़रीदे। जिसकी कीमत 2 लाख 80 हजार से 3 लाख तक पड़ेगी। यह मशीन पूरी तरह से आटोमेटिक होती है, जिसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
कील का निर्माण मुख्यतः दो तरह की मशीन से होता हैं. एक में कील बनती है और दूसरे मशीन में ये पोलिश किया जाता है, खास बात यह है कि ये दोनों मशीन एक सेट में आते हैं। यह थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन एक बार जब आप इसे खरीद लेते हैं तब लम्बे समय तक इसके उपयोग से आप माल तैयार कर बिज़नेस कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन मंगाने के लिए निम्नलिखित लिंक पर जा सकते हैं।
तैयार माल कैसे बेचे | manufacturing business ideas in hindi
आपको पता होगा की मुख्यतः यह कीले हार्डवेयर के दुकान में मिलती है जोकि आप जैसे मनुफैक्टर से दुकानदार खरीदते हैं या किसी होलसेल गोदाम से। अगर आपके क्षेत्र में कोई ऐसा उद्योग नहीं है तो इसकी मार्केटिंग आपके लिए काफी आसान है। आप ऐसे हार्डवेयर दुकानों और होलसेल गोदाम में विजिट करे अपने प्रोडक्ट के बारे में बताये। आप माल पहुंचाने की सुबिधा दे कर ज्यादा माल बेच सकते हैं। ( manufacturing business ideas in hindi )
Read More : 16 Non-Stop Passive Income Ideas in Hindi पैसिव इनकम से पैसे कमाने के 16 नॉन-स्टॉप जुगाड़
Coclusion : लोहे के कील बनाने का उद्योग
आज आपको मैंने लोहे के कील बनाने का उद्योग के बारे में बहुत बारीकी से बताया। आप इसकी महत्वता को समझते हुए इस बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। मोटा-मोटी इसमें आपको 10 लाख तक का खर्च आएगा। जिससे आपको एकदम घबराना नहीं है , ऐसा करे पहले आप अपने मार्केट को रिसर्च करके देखले।
पहले ये देखें की इस प्रकार की और बिज़नेस कहाँ है। हार्डवेयर वाले कहाँ से कीले खरीद रहे। कितना प्राइस अभी उनको पड़ता। ये सब आपको 10-20 दुकान घूमने के बाद बहुत कुछ आईडिया लग जाएगा। उसके बाद ही आप अपने इच्छा अनुसार मशीन खरीदे और फैक्ट्री बैठाये।
उम्मीद करता हूँ इस पोस्ट को पढ़कर आप लोहे के कील बनाने का उद्योग के बारे में बहुत कुछ नया जानेंगे। यह एक यूनिक बिज़नेस आईडिया है, जरूरतमंद लोगो तक इसको शेयर करें।
ऐसे ही और टिप्स और ट्रिक के लिए ईमेल द्वारा सब्सक्राइब करें।
- 12 महीने चलने वाला बिजनेस-क्लाउड किचन बिजनेस कैसे शुरू करें
- Sponsorship kya hai : स्पोंसोरशिप के बारे में फुल जानकरी | Sponsorship से पैसे कैसे कमाए
- ChatGPT se paise kaise kamaye 10 tarke
- WhatsApp marketing in hindi : क्या है और कैसे करें WhatsApp मार्केटिंग
- Google Adsense क्या है और Google Adsense से पैसे कैसे कमाए 2023
- मशाला पाउडर बिज़नेस कैसे शुरू करें | जानिए कुल लागत और मुनाफ़ा
- 2023 me flipcart se paise kaise kamaye
- 2023 me Amazon se paise kaise kamaye
- Podcast se paise kaise kamaye | पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाएं
- business from home ideas in hindi 2023 | इन नए 10 तरीकों से 2023 में रोज घर बैठे फ्री में पैसे कमाए
मेरा नाम प्रशांत सिंह है और मैं एक लेखक हूँ। मैं उन व्यक्तियों को लक्ष्य बनाने का प्रयास करता हूं, जो व्यापार में सफल होना चाहते हैं या व्यापार को शुरू करना चाहते हैं। मेरी रचनाएं व्यापार के विभिन्न पहलुओं पर आधारित हैं जैसे व्यापार आइडियाज, व्यापार केस स्टडी, मार्केटिंग टिप्स, लीड जनरेशन और संबंधित विषयों पर।
मैं अपनी लेख के माध्यम से व्यापार में सफलता पाने के लिए सही राह दिखाने का प्रयास करता हूं और उन्हें अपनी कंपनी को विस्तृत करने के लिए उपयुक्त तकनीकी तथ्यों से अवगत कराता हूं। मेरा लक्ष्य लोगों को उनके व्यवसाय में सफल होने के लिए आवश्यक ज्ञान देना है।
मैं व्यापार के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए नियमित रूप से शोध करता रहता हूं ताकि अपने पाठकों को बेहतर सलाह दी जा सके। यदि आपके मन में मेरे लेखों के संबंध में कोई प्रश्न हो, तो आप मुझसे ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।