शेयर मार्केट का नाम आप बहुत ही ज्यादा सुने होंगे। लेकिन इसकी पूरी जानकारी अधिकतर लोगों के पास नहीं हैं। नए लोग शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाए। तो पोस्ट को ध्यान से पढ़ें ताकि इसकी बेसिक जानकारी आपको दुबारा न पढ़ना पड़े।
आज हर कोई चाहता है कि हमारा पैसा जल्दी से जल्दी डबल हो जाए। चाहे वो किसी बिज़नेस में इन्वेस्ट करें या और कोई दूसरा रास्ता की तलाश में रहता है। लेकिन वहीं शेयर बाजार में पैसा नहीं लगाना चाहते, क्योंकि उन्हें डर होता है कहीं पैसा डूब न जाए। शेयर बाजार की सही जानकारी जब तक न हो पैसा नहीं लगाना चाहिए। यह बहुत ही ज्यादा रिस्की होता है।
ये सच बात है कि लोग इस बाजार से लाखो रुपया कमा रहे हैं,लेकिन उसके लिए आपको पहले इसके बारे में बहुत ही बढ़िया ढग से जानकारी हासिल करना होगा। तभी आप यहाँ सफल हो सकते हैं। तो यहाँ से शुरू कीजिए पूरी डिटेल्स कि नए लोग शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाए। इससे पहले अगर ये जानना चाहेंगे – शेयर क्या है | शेयर कितने प्रकार के होते है | शेयर कि सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में (What Is Share In Hindi) 2022
शेयर बाजार क्या है | What is share market ?
शेयर मार्केट एक प्रकार का बिज़नेस है, जिसमे आप किसी भी कंपनी के शेयर खरीदकर उस कंपनी के शेयर होल्डर (हिस्सेदार) बन सकते हैं। आप अपने शेयर को बेच कर पैसा कमा सकते हैं। इसकी खरीद और बिक्री जहाँ होती है उसे स्टॉक एक्सचेंज कहते हैं।
सभी लेन-देन स्टॉक एक्सचेंज के नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटरों के जरिये होता है। आज सब कुछ ऑनलाइन इंटरनेट पर उपलब्ध है। लेकिन एक समय था इसकी बोली भी मौखिक होती थी। पहले के अपेक्षा अब बहुत आसान हो गया है इस बाजार को समझना।
अगर कंपनी प्रॉफिट में जा रही तब आप अपने शेयर को बेचते हैं, तो आपको फायदा होता है। जो इस क्षेत्र में सुधबुध से काम लेता है वो ही सफल होता है। अन्य लोकल बाज़ार की तरह शेयर बाज़ार में भी खरीदने और बेचने वाले एक-दूसरे से मोल-भाव कर के सौदे पक्के करते हैं। इन शेयर के दाम बढ़ते घटते रहते हैं !
शेयर मार्केट में पैसा कैसे लगाएं
अधिकांश लोग शेयर बाजार में दूसरे के हिसाब से निवेश करते हैं। जिस कारण नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है या अधिक मुनाफ़ा नहीं होता है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश कर पैसा कमाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप इस बाजार को जानिए फिर निवेश कीजिए।
आप किसी कंपनी का शेयर खरीदना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले उस कंपनी के बारे में खुद से जाँच -पड़ताल कर लें। कंपनी का ग्रोथ क्या है, किस इंडस्ट्री से कंपनी है, उस इंडस्ट्री की मौजूदा हालत क्या है और भविष्य में वह इंडस्ट्री कितना ग्रोथ कर सकती है। दूसरे के बातों में आ कर कभी निवेश ना करें। पहले जानने की कोसिस करें नए लोग शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाए
अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको एक डीमैट अकाउंट और एक ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत पड़ती है, और यह दोनों ही अकाउंट को खुलवाने के लिए आपको किसी एक स्टॉक ब्रोकर से संपर्क करना होगा।
Stock Broker
स्टॉक ब्रोकर इस बाजार का एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो आपको स्टॉक एक्सचेंज से जोड़ता है, इनके बिना ना ही आप कोई शेयर खरीद सकते ना ही बेच सकते हैं। किसी भी निवेशक के द्वारा buy या sell के आर्डर को स्टॉक एक्सचेंज तक पहुंचाने का काम भी स्टॉक ब्रोकर का ही होता है।
यूजर >> स्टॉक ब्रोकर << स्टॉक एक्सचेंज
जब आप किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं। आपको कंपनी से कोई मतलब नहीं होता, जब तक कंपनी का जितना शेयर आपके पास है। वो आपके डीमैट अकाउंट में शो होगा। जब उसका रेट बढे, आपको लगे की बेच देना चाहिए। तब आप स्टॉक ब्रोकर से संपर्क कर के या ऑनलाइन आर्डर लगा सकते हैं। इन ब्रोकर द्वारा एक्सचेंज में आर्डर लगायी जाएगी की आप फलाने कंपनी की शेयर बेचना चाहते हैं। जिस तरह आप बेचने का आर्डर लगाते हैं, उसीतरह वहां बहुत सारे लोगो की शेयर खरीदने की आर्डर लगती है। ( नए लोग शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाए )
Stock Exchange
भारत में दो Stock Exchange कार्यरत हैं, जहाँ से आप शेयर खरीद सकते हैं –
कोई भी लिस्टेड कंपनी के शेयर्स Stock Exchange के माध्यम से ख़रीदे और बेचे जाते हैं। जो कंपनी Stock Exchange पर अपने शेयर्स ट्रेड करने के लिए लिस्टेड हो। ये ख़रीद और बिक्री किसी स्टॉक ब्रोकर के माध्यम से की जाती हैं। ये एक्सचेन्ज स्टॉक ब्रॉकर तक सारी नयी अपडेट्स पहुँचाती है और स्टॉक ब्रोकर यूजर तक।
Companies >> Stock Exchange >> Stock Broker >> User
ऐसा नहीं है कि मात्र शेयर ही स्टॉक मार्केट में ट्रेड किए जाते हैं। इसके अलावा बांड्स, म्यूच्यूअल फंड्स, डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट भी Share Market में ट्रेड किये जाते हैं।
Read More : सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के साथ मिल रहा 50 लाख का फ्री इंश्योरेंस
स्टॉक ब्रोकर कितने प्रकार के होते हैं?
भारत में स्टॉक ब्रोकर के द्वारा दी जाने वाली सर्विस के आधार पर मुख्य दो प्रकार के स्टॉक ब्रोकर होते हैं।
1. फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर (Full-Service Broker) :
फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर की फीस काफी ज्यादा होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर अपने क्लाइंट को काफी सारी सर्विस प्रदान करते हैं। जैसे स्टॉक एडवाइजरी (अर्थात कौन सा शेयर कब खरीदें कब बेचें), स्टॉक खरीदने की मार्जिन मनी की सुविधा, मोबाइल फोन पर ट्रेड की सुविधा,IPO मैं निवेश करने की सुविधा इसके अलावा फुल टाइम स्टॉक ब्रोकर की कस्टमर सर्विस काफी अच्छा माना जाता है। इनकी सब ब्रोकर या ब्रांच कई शहरों में होते हैं।फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर में सबसे ज्यादा पॉपुलर कुछ ब्रोकर हैं- ICICI DIRECT,SHERKHAN,HFL,HDFC SECURITIES LTD इत्यादि नए लोग शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाए
Top 10 Full-Service Brokers 2021
Broker | Minimum Brokerage | Acct Opening Fee | Brokerage (Eq Delivery) | Active Clients |
---|---|---|---|---|
Angel Broking | Equity Rs 20 | F&O Rs 30 | Rs 0 (Free) | Rs 0 (Free) | 2,152,468 |
ICICIdirect | Rs 35 per trade (I-Secure Plan) | Rs 0 (Free) | 0.55% | 1,952,592 |
HDFC Securities | Rs 25 plus taxes | Rs 999 | 0.50% | 977,645 |
Kotak Securities | Rs 21 per executed order | Rs 750 | 0.49% | 844,627 |
Sharekhan | Intraday: 5 paisa per share | Delivery: 10 paisa per share | Future Rs 0.001 per share | Rs 0 (Free) | 0.50% | 734,556 |
Motilal Oswal | Rs 25 for Delivery and Rs 12 for Intraday | Rs 0 | 0.50% | 680,499 |
AxisDirect | Rs 20 per trade | Rs 900 | 0.50% | 466,309 |
SBI Securities | Rs 0.05 for Cash, Rs 0.01 Future | Rs 850 | 0.50% | 354,229 |
Geojit | 1p per share or Rs 20/contract whichever is higher | Rs 425 | 0.30% | 218,683 |
Edelweiss | 0.03% Equity delivery, 0.01% Intra-day and Futures | Rs 0 (Free) | Rs 10 per executed order | 168,319 |
2. डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर (Discount Stock Broker)
डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर फुल सर्विस स्टॉक ब्रोकर की अपेक्षा काफी सस्ता होते हैं। डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर अपने क्लाइंट को काफी कम ब्रोकरेज लेकर शेयर को खरीदने और बेचने की सुविधा प्रदान करते हैं। डिस्काउंट स्टॉक ब्रोकर इसलिए कम फीस लेते हैं, क्योंकि वे अपने क्लाइंट को स्टॉक एडवाइजरी और रिसर्च की सुविधा नहीं देते हैं।और इनका ऑफिस भी कुछ बड़े शहरों में ही होते हैं। इनका ज्यादा काम ऑनलाइन ही होता है इनका अकाउंट ओपन करने का काम भी ऑनलाइन ही होता है, इसलिए इनका फीस कम होता है। भारत में कुछ पॉपुलर डिस्काउंट ब्रोकर हैं-ZERODHA,SOUTH ASIAN STOCK LTD, MASTER CAPITAL SERVICES LTD इत्यादि
Top 10 Discount Brokers 2021
Rank | Broker | Active Clients |
---|---|---|
1 | Zerodha | 4,543,870 |
2 | Upstox | 3,310,215 |
3 | Groww | 1,568,235 |
4 | 5paisa | 1,089,828 |
5 | Paytm Money | 161,752 |
6 | Alice Blue | 141,760 |
7 | SAMCO | 79,157 |
8 | Fyers | 55,902 |
9 | Master Trust | 51,878 |
10 | Tradeplus | 21,164 |
स्टॉक ब्रोकर इन सब सौदा करवाने का फीस लेता है ! स्टॉक ब्रोकर आपसे हर आर्डर की एक तय फीस लेता है जिसे हम ब्रोकरेज फीस कहते हैं। दोस्तों हर स्टॉक ब्रोकर की ब्रोकरेज फीस अलग-अलग होती है. यह आपके स्टॉक ब्रोकर के ऊपर निर्भर करता है कि वह कितना ब्रोकरेज फीस लेता है।
नए लोग शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाए
अब बात आती है कि नए लोग शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाए, तो दोस्तों सबसे पहले आपको ये तय करना होगा की किस टाइप की सर्विस आपके लिए अच्छी है। तो उसको पहले समझे, फिर आप ये सलेक्ट करे कि कौन स्टॉक ब्रोकर आपके लिए अच्छा होगा। वो चुने और वहां अपना अकाउंट ओपन करें। फिर आप शेयर खरीद सकते हैं। और सही समय आने पर उसको बेच कर पैसा कमा सकते हैं। इस खरीदने बेचने की प्रक्रिया में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। नहीं तो आपको नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।
Read More : Public Provident Fund: महीने के 1000 रुपये में मिलेंगे 30 लाख
अंत में आपके लिए
दोस्तों उम्मीद करता हूँ यह लेख नए लोग शेयर बाजार से पैसा कैसे कमाए, आपके लिए उपयोगी रहा होगा। जिसे पढ़ कर आप शेयर बाजार में पहला कदम रख सकते हैं। अगर फिर भी अगर कुछ समझ नहीं आया तो कृपा करके एक कमेंट करे। ताकि मैं बढ़िया ढंग से दूसरे लेख में आपको बता सकूँ। अगर इस प्रकार की और भी जानकारी चाहते है तो इस बी;ब्लॉग को ईमेल के माध्यम से सब्सक्राइब कर सकते हैं। नीचे दिए गए नोटिफिकेशन बेल् को दवाकर रोजाना नया अपडेट्स अपने मोबाइल पर पाए। धन्यवाद !!