नीरा का उत्पादन : आपको पता होगा कि बिहार में पूर्णरूप से शराबबंदी लागू है, फिर भी लोग अपने जान जोखिम में डाल कर जहरीले शराब का सेवन तथा उत्पादन कर रहे हैं। शराब नहीं मिलने पर ताड़ी पीते हैं। इसी सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार और अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि ताड़ी का उत्पादन करने वाले लोगों के लिए सरकार अपने तरफ से नयी रोजगार के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार है। जिसमें ताड़ी के जगह नीरा का उत्पादन शामिल है। तो आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे नीरा और ताड़ी के बारें में।
आइए जानते इस बिजनेस आइडिया से संबंधित कुछ ज़रूरी चीजें:
नीरा क्या है ? ( What is Neera)
ताड़, नारियल और खजूर के पेड़ से जो ताजा रस (ताड़ का रस) निकलता है, उसको नीरा कहते है। यह स्वाद में मीठा और सफेद रंग का होता है। इसमें 84% के अलावा कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, विटामिन बी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
नीरा और ताड़ी में क्या अंतर है ?
अधिकांश लोग ताड़ी और नीरा को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों बहुत अन्तर हैं। दोनों ही ताड़, नारियल और खजूर के पेड़ से निकलती है, लेकिन ताजा रस को नीरा और उसके फर्मेंट रूप को ताड़ी कहा जाता है। वहीं, नीरा स्वाद में मीठा जबकि ताड़ी खट्टी होती है। ताड़ी को नशे के लिए बनाया जाता है, वही नीरा बहुत फ़ायदेमंद व औषधि के रूप में प्रयोग होने वाले पदार्थों में से एक है।
नीरा पीने से क्या-क्या फायदे हैं ?
नीरा मानव शरीर के लिये बहुत ही फायदेमंद है। इसमें 25 प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं। इस रस में जौंडिस, दमा सहित अनेक प्रकार की बीमारियों को ठीक करने की ताकत होती है।
शोध की मानें तो नीरा का सेवन 100 से अधिक बीमारियों को दूर करने में कारगार है। पेड़ से तुरंत निकालने के बाद इसका सेवन कर लें क्योंकि ज्यादा देर खुला छोड़ने से इसके गुण खत्म होने लगते हैं।
डिहाइड्रेशन से बचाव
गर्मी में इसका सेवन शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है क्योंकि इसमें 84% पानी होता है। साथ ही इससे आपको एनर्जी भी मिलती है।
कमजोरी दूर करे
नीरा का सेवन कमजोरी, सुस्ती, थकावट दूर करने में भी मददगार है। खासकर गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। पेट के लिए फायदेमंदपेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में भी नीरा काफी मददगार है। हफ्ते में 1 बार इसका सेवन कब्ज, एसिडिटी, आंत की समस्याओं को दूर रखता है।
यूरिन में जलन
शरीर में पानी की कमी या किसी और वजह से यूरिन पास करते समय जलन होता है तो इसका सेवन करें। नीरा पीने से यह समस्या दूर होती है।
खून की कमी या एनीमिया
शरीर में खून या व्हाइट सेल्स की कमी है तो इसका सेवन करें। इसमें आयरन व जिंक होता है, जो एनीमिया को दूर करने में मददगार है।
वजन बढ़ाने में मददगार
अगर आप वजन बढ़ाने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका सेवन करें। आपको खुद रिजल्ट देखने को मिलेगा।
टीबी की बीमारी
टीबी जैसी गंभीर बीमारी में भी नीरा पीना फायदेमंद है। डॉक्टर्स भी टीबी की बीमारी में इसे पीने की सलाह देते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा नीरा आईज ड्राईनेस, जलन, खुजली, धुंधलापन, कंजक्टिवाइटिस को दूर रखने में भी मदद करता है।
पीलिया
नीरा का सेवन करने से पीलिया के लक्षण नजर भी कम होते हैं और जल्दी रिकवरी होती है।
निष्कर्ष : नीरा का उत्पादन
दोस्तो उम्मीद करते हैं, नीरा क्या है और नीरा का उत्पादन क्यों फ़ायदेमंद बिजनेस होगा। आप समझ गए होंगे। लेख अच्छी लगी हो तो और भी कई बिजनेस आइडिया यहाँ बताया गया है उसे जरूर पढ़ें।
कमेन्ट बॉक्स में हमें अपना प्यार अवश्य दे। वहाँ आप अपना सवाल या कोई सलाह हो तो रख सकते हैं। धन्यवाद।
मेरा नाम प्रशांत सिंह है और मैं एक लेखक हूँ। मैं उन व्यक्तियों को लक्ष्य बनाने का प्रयास करता हूं, जो व्यापार में सफल होना चाहते हैं या व्यापार को शुरू करना चाहते हैं। मेरी रचनाएं व्यापार के विभिन्न पहलुओं पर आधारित हैं जैसे व्यापार आइडियाज, व्यापार केस स्टडी, मार्केटिंग टिप्स, लीड जनरेशन और संबंधित विषयों पर।
मैं अपनी लेख के माध्यम से व्यापार में सफलता पाने के लिए सही राह दिखाने का प्रयास करता हूं और उन्हें अपनी कंपनी को विस्तृत करने के लिए उपयुक्त तकनीकी तथ्यों से अवगत कराता हूं। मेरा लक्ष्य लोगों को उनके व्यवसाय में सफल होने के लिए आवश्यक ज्ञान देना है।
मैं व्यापार के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए नियमित रूप से शोध करता रहता हूं ताकि अपने पाठकों को बेहतर सलाह दी जा सके। यदि आपके मन में मेरे लेखों के संबंध में कोई प्रश्न हो, तो आप मुझसे ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।