क्या करें जब कोई रास्ता न दिखे: इस समस्या से अधिकांश लोगों को अक़्सर गुजरना पड़ता है। कुछ लोग इससे निपटने में सफल हो जाते हैं, तो कुछ टूट जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस पोस्ट में विस्तार से चर्चा करेंगे।
दोस्तों, हर किसी के जीवन में एक ऐसा समय आता है, जब वे खुद को इस दुनिया की भीड़ में अकेला पाता है और वह बिलकुल अच्छा महसूस नहीं करता है। ऐसे में उसके दिमाग में बुरे-बुरे ख्याल आते है और वह परेशान होने लगता है। अक्सर लोग ऐसी स्थिति में डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं और कुछ ऐसे कदम उठाने के बारे में सोचने लगते हैं, जो उनको और बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। कुछ लोग तो आत्महत्या जैसे गलत विचार भी सोचने लगते हैं।
लेकिन दोस्तों, इस तरह के विचार से किसी को कोई फर्क़ नहीं पड़ने वाला है। परिवार में भी कुछ दिन लोग आपको याद करेंगे और उसके बाद अपने दिन-दुनिया में व्यस्त हो जाएंगे। इसका सीधा उपाय है, अपने मन को शांत करें। अंदर से मजबूत बने रहे।
अपने मन को कैसे शांत कैसे करें ?
मैं आपको बताऊंगा की कैसे अपने मन और दिमाग पर नियंत्रण करके खुद को इतना बदल सकते हैं कि लोग भी आपके जैसा बनना चाहेंगे। सबसे पहले आप अपने के हलचल को कैसे तुरंत दूर करेंगे वो जाने। ये 4 चीज़ बहुत ही हेल्पफुल होगी अपने बदलाव को जारी रखने के लिए।
Read More : कैसे अपने पसंद का परिणाम पाएं ?
1.गहरी सांस लें
अपने आखों को बंद करके ३ बार लम्बी लम्बी गहरी सांस लीजिये, इससे आपका मन हल्का हो जायेगा। अगर फिर भी आपका मन हल्का न हुआ हो, तो फिर इसी एक्सरसाइज को दो तीन बार कीजिये।
2. पानी पीजिये
कभी कभी जब हमारे शरीर में पानी की कमी होता है, तब हमारा मन अशांत होने लगता है।इसीलिए ये जरुरी है की आप दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीजिये। इससे आपके शरीर में अगर पानी की कमीं होगी तो वह दूर हो जायेगी, और आपका मन भी ठंडा हो जायेगा।
3. सकारात्मक सोचें
चाहे कुछ भी हो जाये कैसा भी परिस्थिति क्यों न हो हमेशा सकारात्मक सोचिये। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें।
4. अकेलापन महसूस न करें
जब कोई आपके पास न हो तो अपने आप को किसी प्रकार के काम में व्यस्त रखें। अकेले रहने पर खुश रहें। अक्सर इसी समय आपको चिंता होती है। फिर भी दिमाग को शांत करने के बाद, सकारात्मक मन से उस समस्या के बारे में सोचने पर आपको सही रास्ता मिल जाएगा।
क्या करें जब कोई रास्ता न दिखे
Click Here : क्या करें.. जब आत्महत्या करने का विचार मन में आये
दोस्तों, अगर आप किसी भी समस्या से परेशान हैं तो यह सोचने वाली बात है न कि चिंता करने वाली। चिंता करने से परेशानी और बढ़ेगी।
एक बात तो तय है कि, समस्या आपका है हल भी आपको ही निकालना होगा। चाहे आज हो या कल या 5 वर्ष बाद, समस्याओं का समाधान जरूर होगा ।
आपका फोकस समाधान पर होना चाहिए ना कि समस्याओं पर।
अक्सर लोग ऐसा गलती करते हैं कि किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं और जब उनका बहुत नुकसान हो जाता तब अंत में खुद उस समस्या का समाधान ढूंढने में कामयाब हो जाते हैं।
लोग गलतियां करके इतने दुखी नहीं होते हैं, जितना गलतियों के बारे में सोच-सोचकर दुखी होते हैं।
बीते हुए समय को हम बदल नहीं सकते हैं, लेकिन नए साल के हर एक दिन को हम बेहतर बना सकते हैं।
जो लोग अपने मन को वश में नहीं करते हैं, उनके लिए मन एक शत्रु की तरह काम करता है।
अंधेरे में छुपी उम्मीद की किरण को जो पहचान लेता है , वह आगे जीवन में अवश्य ही सफल होता है।
आदमी सचमुच तय कर ले कि उसे क्या चाहिए तो फिर कायनात को झुकना पड़ता है।
जहां दुनिया के सारे रास्ते बंद दिखाई देते हैं, वहीं से सुनहरे भविष्य का रास्ता शुरू होता है।
अपनी सोच सकारात्मक कैसे बनाए ।
रोज सुबह जागते समय भगवान का ध्यान करना चाहिए और सकारात्मक विचारों के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए। जागते समय भगवान के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। दिन की शुरुआत भक्ति और सकारात्मकता के साथ करेंगे तो दिनभर इसका शुभ असर मिल सकता है।यहां जानिए ऐसे ही कुछ विचार, जिन्हें अपनाने से हमारी सोच सकारात्मक हो सकती है।
FAQ
Q. जब सभी रास्ते बंद हो तो क्या करे ?
Ans: अगर सारे रास्ते बंद हो जाते है तो आप अपने भूत को भूला कर अपनी जिंदगी नए सिरे से आरंभ कर सकते है। आप कुछ समय के लिए किसी नही जगह जा सकते है और वह अपने नए दोस्त बनाइये ,ऐसे लोगो से दूर रहें। जो आपको लगता है कि इससे मुझ मैं नकारात्मकता आ रही है, एक गहरी सांस लेकर अपने अंदर की नकारात्मक शोच को कंही दूर फेंक दें।
Q. जब सब कोई साथ छोड़ दे तो क्या करें ?
Ans: जब कोई आपका साथ न दे तो ये बड़े ही सौभाग्य की बात है, किस्मत आपसे कुछ बड़ा कराना चाहती है। अपना कोई लक्ष्य बनायें और उसपर फोकस करें वजाय उनलोगों के जिनके वजह से आप परेशां हैं। अकेले चलना बहुत हिम्मत का काम है, लेकिन जिन्होंने भी बहुत ऊंचा मुकाम हासिल किया है, शुरुवात अकेले ही की है। रवीन्द्र नाथ टैगोर ने जो कहा है, एकला चलो रे। निदा फाजली ने क्या सही कहा है- यहाँ किसी को कोई रास्ता नहीं देता, मुझे गिरा के अगर तुम सँभल सको तो चलो।
Q. मैं बहुत परेशान हूं क्या करूं ?
Ans: अगर परेशानी सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं तो जरूर कीजिये लेकिन उस समस्या से परेशान नहीं होइए। हो सकता है एक तरीके से आपके समस्या का हल न निकले तो दूसरा तरीका आजमाए। आप अगर अपना ध्यान तकलीफ या परेशानी पर देंगे तो सिर्फ परेशान ही रहेंगे। दुनिया की सबसे अच्छी और सबसे बुरी 1 बात याद रखनी चाहिए। ” यें वक्त भी गुज़र जायेगा ”
Read More : अकेलापन क्यों महसूस होता है और कैसे इससे निजात पाएं
निष्कर्ष
जब आप अपनी सोच को ही सकारात्मक कर देंगे और अपने दिमाग को मन को एक ही दिशा दे देंगे। तो कोई आपको सफलता पाने में नहीं रोक सकता। इसलिए घबराए नहीं संयम रखें और अपनी अच्छी आदतों को, इंसानियत की संभावनाओं को टटोलते हुए जिंदगी की मंजिल को एक योद्धा की तरह जी कर अपने जीवन को सफल करें।
कमेंट में बताये आप इस आर्टिकल को क्यों पढ़ रहे हैं, किस बात से आप परेशान हैं। ” क्या करें जब कोई रास्ता न दिखे ” पोस्ट पढ़ने से आपकी समस्या का समाधान हो सकता या नहीं, इस बात की जानकारी हमें जरूर दें।
हमारे Facbook Page को Like/Follow करें।
Read More:
- मन शांत क्यों नहीं रहता है ? जानिए मन शांति के 10 उपाय ।
- कैसे अपने पसंद का परिणाम पाएं ?
- बेशुमार धन-दौलत मान-मर्यादा पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान।
- नकारात्मक विचार को अपने दिमाग से कैसे निकाले – How to Stop Negative Thoughts in hindi
- लोगों से बातचीत के कला मे माहिर कैसे बनें।
- किस का त्याग करने पर मनुष्य का मन शांत हो जाता है?
- क्या करें जब कोई रास्ता न दिखे | 5 महत्वपूर्ण रहस्य
- जानिये लोगों के साथ हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए ?
- सकारात्मक सोच की शक्ति : The Power of Positive Thinking
- अकेलापन क्यों महसूस होता है और कैसे इससे निजात पाएं
मैं ( Raghav Jha ) जो रोचक जानकारी को साझा करने का उद्देश्य रखता हूँ और मुझे इस वेबसाइट के माध्यम से अपनी जानकारी साझा करना पसंद है, खासकर ब्लॉगिंग, कोर्सेज, और पैसे कमाने के विषय में। यदि आपके पास मेरे द्वारा साझा की गई कोई जानकारी से संबंधित कोई प्रश्न होता है, तो आप मुझसे ईमेल- [email protected] के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। फिर से धन्यवाद!
Leave a Reply